मिर्ज़ामुराद। स्थानीय क्षेत्र के करधना ग्राम में बीते 9 अगस्त को दो समुदायों में जमकर लाठी डंडे चले थे व पत्थरबाजी हुई थी। मामला ताजिया ले जाते वक्त पेड़ की डाल काटने को गरमाया था। प्रकरण मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कई बवालियो को पुलिस पूर्व में ही गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। वही मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद के टीम ने ताजिया बवाल से सम्बंधित दो बवालियो क्रमशः नूर मोहम्मद उर्फ मुमताज पुत्र बेलाल व मंसूर अंसारी पुत्र बेलाल निवासीगण ग्राम करधना भटपुरवा वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर करधना नहर के पास से धर दबोचा। बताते चले की इनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ़्तारी वारंट जारी था , गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद राजीव कुमार सिंह, एसआई श्वेताँशु पांडे के साथ अन्य लोग शामिल रहे।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment