मिर्जामुराद। बाजार में गुरुवार की देर शाम बोधि समाज के तत्वाधान में दर्जनों युवक एवम युवतियों ने राजस्थान के जलोर जिले के सराणा गाँव स्थित एक स्कूल के दलित छात्र की हत्या मामले में आरोपी शिक्षक को फाँसी की सजा देने की माँग के साथ कैंडिल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दे कि कुछ दिन पूर्व राजस्थान प्रदेश के जालोर जिले के सायला क्षेत्र के सुराणा गांव में एक निजी स्कूल की तीसरी कक्षा पढने वाले दलित बालक इंद्र मेघवाल के साथ हेड मास्टर छैलसिंह ने मारपीट की थी। जिससे कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि दलित छात्र की ओर से शिक्षक की मटकी से पानी पीने पर गुस्साए छैलसिंह ने उसकी की पिटाई की थी। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद जालोर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे अहमदाबाद रैफर किया गया। संक्रमण फैलने से इंद्र मेघवाल बोल भी नहीं पा रहा था। इलाज के दौरान 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई। सायला पुलिस ने आरोपी शिक्षक छैलसिंह को गिरफ्तार कर लिया। कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन करने वालो में श्री प्रकाश उर्फ शिवम बोध दम्भदित, कीर्ति, सोनू लाल ,दृष्टि,दर्शिका ,मनीष कुमार,मिथिलेश व संजय सहित दर्जनों युवक व युवती शामिल रहे।
सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार
वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...
Comments
Post a Comment