Skip to main content

आदर्श ग्राम नागेपुर में विधायक ने किया आशा पुस्तकालय का उद्घाटन : दैनिक दर्पण, वाराणसी

 
 मिर्जामुराद : आशा ट्रस्ट व लोक समिति के सहयोग से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर के लोक समिति आश्रम में मंगलवार को आशा ज्ञान पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन सेवापुरी के विधायक नीलरतन पटेल 'नीलू' जी ने फीता काटकर किया गया। इस पुस्तकालय के माध्यम से क्षेत्र के मेधावी और जरूरत बच्चों को विशेष रुप से हाईस्कूल,इण्टर व कालेज स्तर की विभिन्न तरह की किताबों के माध्यम से उनके बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक प्रेमी भी पुस्तकालय के पुस्तक से अपने ज्ञान को बढ़ाएंगे। जिसमें सभी विषय की पुस्तकें रहेंगी। 
मुख्यअतिथि विधायक नीलू पटेल ने सामाजिक जीवन में इन पुस्तकालय का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में पुस्तक का महत्वपूर्ण योगदान होता है. पुस्तक हमे जीना और जीने का तरीका दोनों सिखाती है जो व्यक्ति पुस्तक को वक्त देता है तो पुस्तक उसे वो अमूल्य चीज देती है. जिसे ज्ञान कहते हैं. एक पुस्तक ही जिससे मिला ज्ञान कभी धोखा नहीं देता. इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर और नागेपुर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने विधायक जी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
 लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि इस पुस्तकालय के अंतर्गत सभी क्षेत्र की किताबें उपलब्ध है, जिसमें कक्षा 1 से कालेज के सभी पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ साथ कहानी, उपन्यास, जनरल नॉलेज, व्याकरण एवं देश की सांस्कृतिक सामाजिक मुद्दों से जुड़ी है। जिसे पढ़कर लोग लाभान्वित होंगे। पुस्तकालय के संयोजक पंचमुखी सिंह ने बताया कि पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित किताबें भी उपलब्ध है। पुस्तकालय से करीब 600 छात्र छात्राएं जुड़े है। जिन्हें बीच बीच में कैरियर काउंसलिंग भी कराया जाता है।  

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदलाल मास्टर, श्यामसुन्दर, पंचमुखी, अनीता, सुनील,पवन,सोनाली,अमीषा,अभिनव,अर्पिता, राहुल,सरोज,रामबचन, मधुबाला, शिवकुमार, मनीष, आलोक, गुलाब, ममता, सच्चिदानंद ब्रम्हचारी, डॉ जयप्रकाश पाल, गुलशन आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में स्वागत प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर मास्टर,अध्यक्षता अनीता पटेल,संचालन रामबचन व धन्यवाद ज्ञापन ग्रामप्रधान मुकेश कुमार ने किया। 

Subscribe our You tube Channel -

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...