मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के बहेड़वा रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक पुलिया पर बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर बाइक से जा रहे व्यक्ति से उसका पल्सर बाइक ,मोबाइल, व पैसे को छीन लिया। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना सर्वप्रथम नजदीकी पुलिस चौकी जमुआ थाना कछवा बाजार को दीं। लेकिन वहाँ पुलिस द्वारा घटना मिर्जामुराद थाना अंतर्गत का बताया गया। तब भुक्तभोगी ने सूचना मिर्जामुराद मिर्जामुराद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस हरकत में आकर घटना की गहन जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई । राजातालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत महगांव निवासी सीसीटीवी मैकेनिक सौरभ कुमार चतुर्वेदी भदोही जिले के औराई में सीसी कैमरा लगाने के बाद साधु कुटिया- जमुआ मार्ग से अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में रोड पर स्थित एक पुलिया के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने असलहा से आतंकित कर मैकेनिक की काले रंग की पल्सर बाइक,मोबाइल व हजारों रुपए लूटकर मिर्जापुर की तरफ तेजी से भाग निकले। भुक्तभोगी द्वारा सूचना मिलते ही मिर्ज़ामुराद पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई।मामले मे प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना झूठी प्रतीत हो रही है। लेकिन घटना की गहन जांच की जा रही है।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment