मिर्जामुराद। स्थानीय क्षेत्र के मेहंदीगंज बेनीपुर नहर मार्ग पर अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ़्तार किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मेंहदीगंज में चेकिंग के दौरान बेनिपुर मेहंदीगंज नहर मार्ग पर से एक किलो एक सौ ग्राम अवैध गांजा व बिक्री के 1240 रुपये के साथ राजू सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी सहाबाबाद, थाना रोहनिया, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरप्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद राजीव कुमार सिंह उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान कांस्टेबल विवेक कांस्टेबल संतोष आदि शामिल रहे।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment