मिर्ज़ामुराद। विशिष्ट सेवाओं व सराहनीय कार्यों के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर अराजपत्रित अधिकारियों /कर्मचारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक व पुलिस पदक प्रदान किया गया जिसमे से एक हैं, वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छतेरी मानापुर के संतोष कुमार तिवारी उप निरीक्षक कौशांबी से पुलिस पदक प्राप्त किया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर उनको पदक प्राप्त हुआ। संतोष कुमार तिवारी जी का अपने विभाग में अच्छे कार्यों व सराहनीय कार्यों से खुश होकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने पुलिस पदक के लिए नाम अग्रेषित( प्रस्तुत) किया था । जिसके फलस्वरूप उन्हेे शासन द्वारा पुलिस पदक संतोष कुमार तिवारी जी को प्राप्त हुआ व दिया गया। संतोष कुमार तिवारी पुत्र स्व० जय प्रकाश तिवारी जी के ग्राम वासियों में व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी इनको सन 2017 पूर्व में भी एक पदक प्राप्त है, प्रखर पूर्वांचल के पत्रकार श्याम बहादुर दुबे व अरविंद उपाध्याय,ऋषि शुक्ला व दीपक गुप्ता,विनोद गुप्ता, अश्वनी, विपिन चौबे, पवन चौबे, क्षेत्र के काफी पत्रकार व संभ्रांत लोगों ने संतोष कुमार तिवारी जी को बधाई दी।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment