मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के गौर ग्राम स्थित राष्ट्रीय राज्य मार्ग फ्लाईओवर के नीचे पिलर नंबर नौ के मध्य बने डिवाइडर पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। मौके पर पहुंच पुलिस ने आसपास के बाजार वासियों तथा आने जाने वाले राहगीरों से पहचान कराने का काफी प्रयास किया किंतु पहचान नहीं हो सकी। तब शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भिजवा दिया। स्थानीय लोगो ने बताया कि उक्त व्यक्ति कई दिनों से फ्लाईओवर पिलर नंबर 9 के डिवाइडर के नीचे बीमारी/घायल हालत में पड़ा था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं था। कुछ दिनों से वह एकदम चल फिर नहीं पा रहा था संभवतः उसके पैर या कमर में दिक्कत रही होगी। स्थानीय लोगों द्वारा उसको खाने पीने का सामान वही डिवाइडर पर ही उपलब्ध करा दिया जाता था। मृतक के शरीर पर नीले व सफेद रंग की धारीदार टी शर्ट व हल्के पीले रंग का पैंट रहा।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment