मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के एक गांव निवासनी महिला के साथ बीते कुछ महीने पहले पड़ोस में रहने वाला मिठाई लाल ने सतीत्व हरण किया था पीड़ित महिला के अनुसार मामले की शुरुआत मुंबई से हुई जब उक्त महिला स्नान कर रही थी और आरोपी पुरुष ने उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर कुकर्म करने के लिए जोर जबस्ती करने लगा । इन सब से डरकर महिला वापस घर आ गई। इधर वह आरोपी पुरुष भी घर वापस आ गया। एक दिन मौका पाकर आरोपी पुरुष महिला के घर में जबरदस्ती घुस कर उक्त महिला के साथ कुकर्म किया। इस दौरान घर के बाहर बब्बन प्रजापति नामक व्यक्ति निगरानी करता रहा आरोपी मिठाई लाला जान से मारने की धमकी देकर निरंतर कई दिनों तक कुकर्म करता रहा। महिला का हौसला टूटने पर महिला ने अपने घरवालों को सारी घटना से अवगत करा दिया। मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी पुरुष मुंबई भाग निकला। प्रकरण में शुक्रवार की देर रात मे महिला से प्राप्त तहरीर के आधार पर मिर्ज़ामुराद पुलिस ने मिठाई लाल प्रजापति व बब्बन प्रजापति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment