मिर्जामुराद। क्षेत्र के बेनीपुर ग्राम निवासी चंद्रशेखर के खाते से जालसाज ने लगभग 17 हजार रुपए उड़ा लिए। जानकारी अनुसार फिनो पेमेंट बैंक से कार्यरत चंद्रशेखर को गुरुवार की सुबह 11:00 बजे के लगभग एक अनजान नंबर से फोन आया और फिनो बैंक का केवाईसी करने की बात कह कर रजिस्ट्रेशन नंबर व ओटीपी मांगा गया,उसकी बात पर विश्वास करके चंद्रशेखर ने रजिस्ट्रेशन नंबर व ओटीपी दोनों दे दिया। सारे विवरण मिलते ही अज्ञात जालसाज ने उसके खाते से 17675 रूपए निकाल लिए। उक्त घटना की सूचना गुरुवार को भुक्तभोगी ने थाने पहुंच कर दिया।
हम वाराणसी और पूर्वांचल के घटना का सबसे तेज़ और सबसे सटीक विश्लेषण करते है,
Comments
Post a Comment