Skip to main content

हौसला बुलंद बदमाशों ने छीना छात्रा का मोबाइल,नहीं मिला डायल 112,नहीं उठा थाने का सरकारी नम्बर


 थाना क्षेत्र में लगातार हो रही छीनैती, पुलिस सुस्त

 मिर्जामुराद। क्षेत्र के साधु कुटिया स्थित टाटा शोरूम के निकट बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल छीन ले भागे। जानकारी के अनुसार बिहार के पटना शहर निवासनी अंजली कुमारी काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मे पॉलिटेक्निक की छात्रा है। छात्रा अपने मित्रो के साथ बुधवार की शाम हाईवे के सर्विस लेन पर से मार्केट से साधु कुटिया स्थित अपने रूम पर जाने के लिए लौट रही थी कि बाइक पर सवार दो हौसला बुलंद अज्ञात बदमाश छात्रा के हाथ से उसका हजारों के कीमत का एंड्राइड मोबाइल छीन कर राजातालाब की तरफ भाग निकले, छात्रा व उसके मित्र कुछ करते तब तक हौसला बुलंद बदमाश आंखों से ओझल हो गए।
 छात्रा के मित्र ने डायल 112 व थाने के सरकारी नंबर पर घटना की सूचना देने हेतु फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

Comments

Followers