Skip to main content

उप जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना


वाराणसी :: 13 Agust 2022
            रोहनिया - आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के दौरान गोविंदपुर स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज पर प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह "गोपाल" की देखरेख में शनिवार को छात्रों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु निकाली गई तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह व रोहनिया थाना प्रभारी विमल किशोर मिश्र ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज से शुरू होकर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारा के साथ 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने हेतु जागरूक करते हुए गोविंदपुर हरिहरपुर से होते हुए रोहनिया बाजार भ्रमण करते हुए पुनः कालेज परिसर में आकर समाप्त हुआ।

Comments

Followers