मिर्जामुराद । स्थानीय क्षेत्र के तमाम विद्यालयों से आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकला गया। जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र,कल्लीपुर व किसान इंटरमीडिएट कॉलेज सयुक्त रूप से तिरंगा रैली निकली गई।
वही एस एन एस स्कूल से भी तिरंगा यात्रा निकाला गया। कंपोजिट विद्यालय गौर के अध्यापको के नेतृत्व मे बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को देश प्रेम की भावना से आकर्षित किया। सभी विद्यालयों के तिरंगा यात्रा को मिर्ज़ामुराद बाजार मे घुमाया गया। पूरा कस्बा भारत माता की जय, वंदे मातरम, आदि देश भक्ति नारों के साथ गूजता रहा।
उधर कछवा रोड में भी कई विद्यालयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकला। कमलोदय गर्ल्स इंटर कॉलेज,कछवा रोड के बालिकाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। इन यात्राओ मे हजारों बच्चों ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment