मिर्जामुराद। क्षेत्र के कछवा रोड चौकी अंतर्गत चित्रसेनपुर सब्जी मंडी के पास हाइवे ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर मंगलवार सुबह एक पिकअप गाड़ी रिवर्स हो रही थी कि प्रयागराज के तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवक उस पिकअप के चपेट मे आ घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद निवासी अंशु सिंह(22) अंकित सिंह (26) आयुष कुमार तिवारी (25) तीनो युवक रेलवे की परीक्षा देने वाराणसी जा रहे थे कि कछवा रोड मे दुर्घटना का शिकार हो घायल हो गए। घटना सूचना पर पहुची पुलिस ने तीनों घायलों को समीप के निजी हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।दुर्घटना के बाद चालक मालवाहक पिकअप छोड़ भाग निकला।पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली है।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment