Skip to main content

वाराणसी : एडीसीपी ट्रैफिक ने की आम जनता से अपील, चिह्नित स्थानों पर ही करें अपने वाहन पार्क

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में वाराणसी ट्रैफिक पुलिस लगातार अवैध स्टैंड्स को हटाने का काम कर रही है। इसके अलावा सड़क पर पार्किंग करने वालों से अपील कर उनके वाहन हटवा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के नेतृत्व में कचहरी इलाके में बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों से अपील कर वाहनों को हटवाया वहीँ कुछ वाहनों को टीपी लाइन भी भेजवाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग अपने वाहन चिह्नित पार्किंग स्थलों पर है पार्क करें। 


पार्किंग में ही खड़ा करें वाहन 
 कचहरी पर अभियान चला रहे एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश भी है और उन्होंने सभी लोगों को यह निर्देशित भी किया है कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता के साथ-साथ अवैध पार्किंग, अवैध स्टैंड के लिए भी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार से किसी भी रोड पर कोई भी पार्किंग नहीं की जायेगी, यदि वहां पार्किंग उपलब्ध है तो पार्किंग में लोग अपने वाहनों को खड़ा करें। चार पहिया में सीट बेल्ट और दो पहिया में हेलमेट का प्रयोग करें। कभी ड्रिंक करके वाहन न चलाएं। 


सुगम यातायात के लिए लगातार हो रहे हैं काम 
 एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि पार्किंग में वाहनों को पार्क करने से बहुत सी चीजों की बचत होती है। इससे संसाधनों की बचत होती है। संसाधानों का ह्रास कम हो जाता है साथ ही साथ सड़क आम जन मानस के चलने के लिए है ना कि गाड़ी खड़ी करने के लिए है। उन्होंने बताया कि हम सभी इस अभियान के प्रति तत्पर हैं। हम जनमानस को सुगम यातायात देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 

अधिवक्ताओं ने किया है हमारा सहयोग, नहीं पार्क की हैं गाड़ियां 
 एडीसीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार पुरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अपने वाहनों को सड़क पर बना खड़ा करे। आज हम कचहरी के बाहर कार्रवाई कर रहे हैं जिसमे सबसे बड़ा सहयोग यहाँ के अधिवक्ता बंधुओं ने किया है। उन्होंने कच्छरी के किनारे-किनारे जो पार्किंग होती थी उसे हटा लिया है। उन्होंने बताया कि आज के दिन पूरी सड़कें खाली है और आवागमन सुचारू है जिससे सड़क दुर्घटनाओं में ही कमी होगी और शहर का यातयात भी सुचारू रहेगा। 

पहले समझाया जा रहा है, नहीं मानने पर हो रही कार्रवाई 
 एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि इस सम्बन्ध में हमे कई कठिनाइयां भी देखने को मिल रही है लेकिन हम पहले लोगों को समझा रहेहैं और उन्हें इसके हानि और लाभ के बारे में बता रहे हैं। यदि उसके बावजूद नहीं मान रहे हैं तो कार्रवाई की जा रही है।





 *सोर्स--- लाइव बी एन एस न्यूज़*

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...