सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास देर रात सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी. हादसे में 8 बारातियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी बोलेरो का जर्रा जर्रा उड़ गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बरात गई थी. बताया जा रहा है कि देर रात बराती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर लौट रहे थे. अभी वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पहले से सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में हुई तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसके बाद मामले की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरीके से सभी को बाहर निकाला गया. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 8 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment