कछवारोड़,मिर्जामुराद। कछवा रोड चौकी,अंतर्गत लड्डू गोपाल ढाबा व पड़ोसी दुकानदार के बीच ग्राहक व ग्राहकों की गाड़ी नेशनल हाईवे पे खड़ी करने को लेकर बात बात में विवाद हो गया। ढाबे मालिक के अनुसार राजाराम मोदनवाल प्रायः अपने ग्राहक के वाहन को जबरदस्ती ढाबे के सामने खड़ा करवा दे जिससे ढाबा बहुत प्रभावित होता है और काफी नुकसान होता ढाबे पर कार्यरत मुन्ना केसरी पुत्र स्वर्गीय शंकर लाल निवासी आनंदपुरी कॉलोनी,थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज ( इलाहाबाद) बृहस्पतिवार कि शाम लगभग 8:00 बजे ढाबे के सामने खड़े वाहन को आगे बढ़ाने के लिए बोल रहा था तभी पड़ोसी दुकानदार राजाराम मोदनवाल व रामसिंह कर्मचारी से झगड़ने लगे झगड़ते झगड़ते कर्मचारी को डंडे से मार के सिर फोड़ लहूलुहान कर दिया। जिसमे प्रशासनिक कार्यवाही में राजाराम मोदनवाल व अन्य के खिलाफ दंडात्मक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment